News Portal

उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने कहा- हमारा भविष्य और विरासत है हिमालय

हरिद्वार। उत्तराखंड की बेटी, वरिष्ठ राज्य आन्दोलनकारी, प्रसिद्ध जनसेवी, जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केन्द्रीय अध्यक्ष एवं हरिद्वार लोकसभा सीट से जेसीपी की प्रत्याशी भावना पांडे ने समस्त देशवासियों को हिमालय दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पहाड़ पुत्री भावना पांडे ने कहा- समस्त देशवासियों एवं प्रकृति प्रेमियों को हिमालय दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हिमालय न केवल भारत बल्कि विश्व की बहुत बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। यह हमारा भविष्य एवं विरासत दोनों है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी है।

जेसीपी प्रत्याशी भावना पांडे ने कहा कि बर्फ से ढके विशाल हिमालय पर्वत को बचाने के लिए पहल करने की अतिआवश्यकता है। इस पर्वत श्रृंखला की रक्षा बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हिमालय पर मंडरा रहा संकट पर्यावरण के साथ ही कई संस्कृतियों के खतरे में पड़ने का संकेत है।

देवभूमि की बेटी भावना पांडे ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में हिमालय के ग्लेशियर पिघलने की रफ़्तार में तेजी आई है। उत्तराखंड में स्थित ग्लेशियर तेजी से सिकुड़ रहे हैं। इन्हीं से गंगा और यमुना जैसी कईं नदियाँ निकलती हैं। उन्होंने कहा कि हिमालय के संरक्षण के लिए बड़े स्तर पर मुहिम चलाये जाने की जरुरत है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण में हो रहे बदलावों, ग्लोबल वार्मिंग के साथ ही जल, जंगल, जमीन से जुड़े विषयों पर समेकित चिंतन की जरूरत है। सामाजिक चेतना तथा समेकित सामूहिक प्रयासों से ही हम इस समस्या के समाधान में सहयोगी बन सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.